Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

नवान्न में गूंजे ‘जय श्रीराम’ के नारे, सत्ता परिवर्तन के बाद बदला बंगाल का माहौल

चुनाव परिणामों की बात करें तो भाजपा ने करीब 206 सीटें हासिल कर स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने का रास्ता साफ कर लिया है

05 May 2026

नवान्न में गूंजे ‘जय श्रीराम’ के नारे, सत्ता परिवर्तन के बाद बदला बंगाल का माहौल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य की राजनीति के साथ-साथ प्रशासनिक गलियारों में भी बदलाव साफ नजर आने लगा है। भाजपा को 200 से अधिक सीटों के साथ मिली बड़ी जीत के बाद अब राज्य सचिवालय नवान्न के अंदर भी माहौल बदलता दिख रहा है। मंगलवार को नवान्न परिसर के भीतर कुछ सरकारी कर्मचारियों को ‘जय श्रीराम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते देखा गया। इतना ही नहीं, कर्मचारियों के एक वर्ग ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर जीत का जश्न भी मनाया। इस दौरान महिला और पुरुष कर्मचारी दोनों ही उत्साह के साथ इस जश्न में शामिल नजर आए।
कर्मचारियों का कहना है कि पहले वे डर और दबाव के माहौल में काम करते थे, लेकिन अब उन्हें राहत महसूस हो रही है। उनका मानना है कि सत्ता परिवर्तन के बाद उन्हें एक नया माहौल मिला है, जिसमें वे खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर पा रहे हैं। कई कर्मचारियों ने यह भी कहा कि नई सरकार से उन्हें काफी उम्मीदें हैं, खासकर महंगाई भत्ता यानी डीए को लेकर।
बताया जा रहा है कि सोमवार को जैसे ही चुनाव परिणाम स्पष्ट हुए, वैसे ही सचिवालय नवान्न के बाहर भाजपा समर्थकों ने जुटकर ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए और पार्टी के झंडे लहराए। वहां भी अबीर खेलकर जीत का जश्न मनाया गया। अब वही माहौल नवान्न के अंदर भी देखने को मिल रहा है।
चुनाव परिणामों की बात करें तो भाजपा ने करीब 206 सीटें हासिल कर स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने का रास्ता साफ कर लिया है। इस बड़े राजनीतिक बदलाव का असर अब प्रशासनिक स्तर पर भी दिखने लगा है। वहीं नवान्न जैसे अहम प्रशासनिक केंद्र के भीतर भी माहौल में बदलाव की तस्वीर सामने आ रही है, जो आने वाले समय में और बड़े बदलावों का संकेत दे रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नवान्न में गूंजे ‘जय श्रीराम’ के नारे
चुनाव परिणामों की बात करें तो भाजपा ने करीब 206 सीटें हासिल कर स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने का रास्ता साफ कर लिया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News